पृष्ठ

Need create wants, Wants create tension, Tension creates action And Action creates SATISFACTION

सोमवार, 18 अक्तूबर 2010

धान पर केंद्र ने माँगा बोनस : हुड्डा

      18 अक्तूबर, रोहतक(निधि/रेखा)| राज्य में बाढ़ के कारण प्रभावित  हुई धान की फसल को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र से 100 रूपए प्रति किवंटल के हिसाब से बोनस की मांग की हैं | मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता को दशहरे की शुभकामनाए देते हुए लोगो से वैर और अहंकार रुपी रावण के खात्मे की अपील की |
        मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने रविवार को कैनाल रेस्ट हाउस में लोगो की समस्याएं सुनी और आपसी सहयोग और भाईचारे की मांग की | केंद्र सरकार से 100 रुपये प्रति किवंटल बोनस की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि उनका हमेशा से यही प्रयास रहा है कि किसानो को उनकी फसलों का उचित दाम मिले | हुड्डा ने कहा कि वर्तमान सरकार के सत्ता में आने के बाद लगातार किसानों की फसलों के दाम लगातार बढ़ रहें हैं | साथ  ही  साथ उन्होंने कहा कि धान उत्पादक किसानों को समर्थन मूल्य के अलावा 100  रुपये प्रति किवंटल अलग से बोनस दिया जायेगा | इसके लिए अधिकारीयों को निर्देश जारी कर कहा गया कि किसानों को फसल बेचने  में किसी भी  प्रकार  की परेशानी का सामना न करना पड़े | 1 अक्तूबर से अब तक लगभग 10 लाख टन धान ख़रीदा जा चुका है | 
       भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसानों को लाभ पहुचानें के उद्देश्य से विभिन्न  फसलों के उन्नत बीजों पर उन्हें अनुदान भी दिया जा रहा हैं |
 

कोई टिप्पणी नहीं: